Jalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट, इतने पंचों-सरपंचों ने भरे फॉर्म

Daily Samvad
2 Min Read
elections
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंचायती चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पंजाब में पंचायती चुनाव (Panchayat Elections) 15 अक्तूबर को होने जा रहे जिसके लिए नामांकन पत्र (Nomination Form) भरे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इसको लेकर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) ने आज बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन को कुल 13187 नामांकन प्राप्त हुए है, जिनमें से 10156 नामांकन सरपंचों के लिए और 3031 नामांकन पंचों के लिए भरे गए है।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल शनिवार को की गई और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2024 दोपहर 3 बजे तक है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अक्तूबर को होगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव के लिए आवश्यक प्रबंध

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी पंचायत चुनाव करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही पूरे कर लिए गए है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए है और किसी को भी चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Punjab News
Jalandhar News

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चुनाव प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने और जिले के निवासियों को निर्बाध ढंग से मताअधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव करवाने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *