Punjab News: पंजाब के इस शहर में जबरदस्त ब्लास्ट, बच्चे सहित 3 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के एक घर में ब्लास्ट (Blast) हो गया। घटना लुधियाना (Ludhiana) की है। दरअसल, लुधियाना में देर शाम एक घर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक 4 साल के बच्चे सहित तीन घायल हो गए हैं। घायलों में दो घर में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

फिलहाल घायलों को लुधियाना के दीप अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना देर शाम लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित डी-ब्लॉक के एक घर में हुई। घर में चार साल का बच्चा भवन कालड़ा काम करने वाली दो महिलाओं के साथ मौजूद था।

Police reached Model Town to investigate the reasons.
Police reached Model Town to investigate the reasons.

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि तुरंत ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चे को दिल्ली में रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी घर पर जांच के लिए पहुंची है।

ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं

घायल भवन के पिता सन्नी कालड़ा ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें ब्लास्ट के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची एसएचओ थाना मॉउल टाउन अवनीत कौर ने जानकारी दी कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। घर की जांच भी चल रही है, ब्लॉस्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *