UP News: यूपी के 16 शक्तिपीठ स्थलों पर ‘शक्ति महोत्सव’ कराएगी योगी सरकार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश के 16 शक्तिपीठों पर सप्तमी-अष्टमी तिथि को ‘शक्ति महोत्सव’ (Shakti Mahotsav) कराएगी। सीएम योगी के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मिशन 5.0 के मंशानुरूप महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जोड़ते हुए इस आयोजन में महिला कलाकारों को वरीयता दी जाएगी। महोत्सव के तहत नौदेवियों पर आधारित झांकीमय प्रस्तुतियां भी होंगी। कुंभ व नवदुर्गा के प्रसंगों, महिला सशक्तिकरण पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश के लोक कलाकार अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे।

Mata Vaishno Devi

इन शक्तिपीठों/मंदिरों पर होंगे विविध आयोजन

योगी सरकार के निर्देश पर शक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मां पाटेश्वरी मंदिर देवीपाटन, शीतला माता मंदिर मैनपुरी, मां वैष्णो देवी मंदिर फिरोजाबाद, मां काली माता मंदिर झांसी, मां कात्यायनी शक्तिपीठ वृंदावन मथुरा, अलोपी देवी शक्तिपीठ प्रयागराज, मां विंध्यवासिनी शक्तिपीठ मंदिर विंध्याचल।

इसके अलावा नैमिषारण्य प्रभा स्थली नैमिषधाम सीतापुर, गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर, शीतला चौकियाधाम जौनपुर, देवबंद मां त्रिपुर बाला सुंदरी शक्तिपीठ सहारनपुर, कूड़ाधाम फतेहपुर, दुर्गा मंदिर वाराणसी, बड़ी देवकाली मंदिर अयोध्या, खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर बांदा, मां चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ, कालीबाड़ी मंदिर लखनऊ, रामगिरि शक्तिपीठ चित्रकूट में आयोजन होंगे।

मिशन शक्ति पर जोर

योगी सरकार का मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जोर है। शक्ति महोत्सव में होने वाले आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में भी संस्कृति विभाग का जोर ‘मिशन शक्ति’ पर है।

UP News: यूपी के 16 शक्तिपीठ स्थलों पर 'शक्ति महोत्सव' कराएगी योगी सरकार

इस निमित्त देवीपाटन के पाटेश्वरी मंदिर में शेफाली पांडेय व आयुषी राज, मैनपुरी के शीतला माता मंदिर में शालिनी शर्मा, फिरोजाबाद के मां वैष्णो देवी मंदिर में पूजा उपाध्याय व खुशी शर्मा, मां काली माता मंदिर झांसी में अभिलाषा शर्मा व अर्चना कोटार्य, मां कात्यायनी शक्तिपीठ वृंदावन में सीमा मोरवाल व पूजा नागर, अलोपी देवी शक्तिपीठ प्रयागराज में वंदना शुक्ला व मोहिनी श्रीवास्तव, मां विंध्यवासिनी मंदिर विंध्याचल में फागुनी देवी व कल्पना गुप्ता, सीतापुर में विनोद कुमार सैनी व शक्ति श्रीवास्तव कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।

शीतला चौकियाधाम जौनपुर में सपना शर्मा व स्तुति कुशवाहा, सहारनपुर में माधुरी सिंह व भावना, फतेहपुर में अंजलि सिंह व अल्का वाजपेयी, दुर्गा मंदिर में मंगला सलोनी व बड़ी देवकाली मंदिर अयोध्या में शालिनी राजपाल व रीता शर्मा टीम सहित आध्यात्मिक गंगा में भजनों से मां के चरणों में श्रद्धा निवेदित करेंगी।

इसके अलावा मैनपुरी में आकाश द्विवेदी, गोरखपुर में राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी में गणेश पाठक आदि कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

नौदेवियों पर आधारित विशेष झांकीमय प्रस्तुतियां

इन शक्तिपीठों व मंदिरों में नौदेवियों पर आधारित विशेष झांकीमय प्रस्तुतियां भी होंगी। प्रदेश के कलाकारों द्वारा कुंभ व नवदुर्गा के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रमों का आनंद दर्शक उठाएंगे।

देवी गीतों की परंपरा पर आधारित देवीगायन व लोकनृत्य के जरिए भी आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया जाएगा। योगी सरकार का महिला सशक्तिकरण पर जोर है, इस पर भी नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *