Punjab News: पंजाब में युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) जिले के गांव खजूरला में एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में ही शव मिला है। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। लेकिन कमरे से बदबू आने पर अन्य कमरों में रहने वाले व्यक्ति ने मकान मालिक को सूचित किया है। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

घटना की सूचना मिलते SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण, थाना सदर के SHO अमनदीप नाहर की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज भी कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस (Police) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

FIR
FIR

किराए के कमरे में रहता था युवक

जानकारी के अनुसार, हरिंद्र कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र अमरजीत कुमार निवासी खजूरला ने पुलिस को बताया के वह 3 भाई हैं और उन्होंने एक परिसर में क्वार्टर बनाकर प्रवासी मजदूरों को किराए पर दिए हुए हैं। उसी परिसर के एक कमरे में अभिमन्यु सिंह पुत्र शिव सहाय सिंह निवासी प्लॉट नंबर 432 पांडव नगर ईस्ट दिल्ली किराए पर रहता है।

शनिवार शाम लगभग 3 बजे उसके एक अन्य किराएदार मोहम्मद मुन्ना ने उसे फोन कर बताया कि 3 अक्टूबर शाम के बाद से अभिमन्यु दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे में ताला भी लगा हुआ है। उसने यह भी बताया कि अभिमन्यु के कमरे से बदबू भी आ रही है।

Punjab News
Punjab News

खून से लथपथ मिला शव

हरिंद्र कुमार ने बताया कि उसने गांव के सरपंच अजय कुमार को इसकी सूचना दी और जब मौके पर रोशनदान से देखा तो अभिमन्यु सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दी गई। और कमरे का ताला कटवा कर अंदर गए तो देखा कि अभिमन्यु का खून से लथपथ शव पड़ा था।

जिसको किसी तेज धार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण और थाना सदर SHO ने घटना का जायजा लिया।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *