Work Visa Ban: इस देश ने भारत समेत 14 देशों के वर्क वीजा पर लगाई रोक, पंजाबियों को होगा बड़ा नुकसान

Muskaan Dogra
2 Min Read
Schengen Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Work Visa Ban: सऊदी अरब (Saudi Arabia) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सऊदी अरब ने वर्क वीजा पर आने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है।

वर्क वीजा जारी करने पर रोक

मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया समेत 14 देशों के नागरिकों को वर्क वीजा (Block Work Visa) जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बताया जा रहा है कि यह रोक जून 2025 के अंत तक लागू रहेगी और इसका कारण हज सीजन बताया जा रहा है। वीजा के इंतजार में बैठे लाखों श्रमिकों के लिए नौकरी और एंट्री परमिशन को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

ब्लॉक वर्क वीजा पर अस्थायी रूप से रोक

सऊदी अरब मिनिस्ट्री के ह्यूमन रिसोर्स और सोशल डेवलपमेंट ने ब्लॉक वर्क वीजा करने के प्रसोसे को अस्थायी रूप से रोक दिया है। ये वीजा कंपनियों को बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देते हैं।

Saudia Arabia
Saudia Arabia

अब यह सुविधा किंगडम के लेबर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म “Qiwa” से हटा दी गई है, जिससे इस सिस्टम के तहत नई हायरिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो विदेशों से वर्कर की भर्ती करती हैं।

लिस्ट में शामिल ये देश

जिन 14 देशों के लिए सऊदी अरब ने अस्थायी रूप से वर्क वीजा पर रोक लगाई है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, मिस्र, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनिशिया, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, यमन और मोरक्को शामिल हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *