Jalandhar News: जालंधर में सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर (Jalandhar) के एनआरआई (NRI) पुलिस थाने में सीटी ग्रुप ऑफ कॉलेज (CT Group Of College) के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) व 406 (अमानत में खयानत) का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी एनआरआई पत्नी सीरत कौर (Seerat Kaur) की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

हरप्रीत पर आरोप है की उन्होंने जॉइंट अकाउंट के कन्वर्टिबल डिबेंचर के आए रुपए अपने पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे। ये रुपए तब ट्रांसफर किए गए, जब हरप्रीत अपनी पत्नी से 20 महीने पहले एक तरफा तलाक ले चुके थे। सीरत कौर की शिकायत पर हरप्रीत सिंह पर मोहाली में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है।

FIR
FIR

यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उधर, एसएचओ अमित कुमार ने कहा की मॉडल टाउन के रहने वाले हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस जारी किया गया है कि वे 14 दिन के अंदर अपना पक्ष पुलिस के सामने रखें।

सियासी दबाव में दर्ज की गई FIR

वहीं, हरप्रीत सिंह ने कहा – मुझ पर लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और सियासी दबाव में FIR दर्ज करवाई गयी है। कहानी और सारे तथ्यों की पुष्टि करना बहुत जरुरी है और कहानी के सारे पक्षों पर निष्पक्ष तौर पर विचार किया जाना चाहिए। मेरी विनती है कि सच और असल मामले को सामने लाया जाए।

तलाक के खिलाफ पत्नी जा चुकी है हाईकोर्ट

35 साल की सीरत कौर वासी चंडीगढ़ ने अगस्त में एडीजीपी एनआरआई को शिकायत दी थी। एडीजीपी ने मामले की जांच एआईजी बलवीर सिंह की सुपरविजन में डीएसपी दलबीर सिंह को सौंपी गई थी। डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि सीरत कौर और हरप्रीत सिंह पति-पत्नी हैं।

High Court
High Court

दोनों में सहमति से केपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक फुटबाल चौक में 17 जून 2024 को जॉइंट अकाउंट खुलवाया था। 21 जून, 2014 की बीएमसी चौक के पास स्थित मिडलैंड माइक्रोफीन लिमिटेड द एक्सिस से 4 लाख रुपए का एक कन्वर्टिबल डिबेंचर धारक है।

खाते में कुल रकम 12,41,916.75 रुपए

4 जनवरी, 2024 को डिबेंचर मैच्योर होने कारण 12,58,594 रुपए हो गए थे। डिबेंचर के नॉमिनी हरप्रीत सिंह थे। डिबेंचर के पैसे सीरत कौर व हरप्रीत कौर के जॉइंट अकाउंट में टैक्स काट कर 12,27,087 ट्रांसफर कर दिए थे। खाते में कुल रकम 12,41,916.75 रुपए हो गए थे। जांच में कहा गया कि सीरत कौर की गैर-हाजिरी में हरप्रीत सिंह ने 7 मई, 2022 को एक तरफा तलाक ले लिया था।

money
money

12 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए

तलाक के करीब 20 महीने बाद हरप्रीत सिंह ने 11 जनवरी, 2024 को जॉइंट अकाउंट खाता से आरटीजीएस जरिये खुद के पर्सनल अकाउंट में 12 लाख 35 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे। जब यह पैसा ट्रांसफर किया गया था, तब सीरत कौर अमेरिका में थी। जांच में कहा गया कि सीरत कौर के डिबेंचर के 12,27,087 रुपए हरप्रीत कौर ने अपना खाते में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करते हुए अमानत में खयानत की है।

जांच में यह भी कहा गया है कि सीरत कौर ने एकतरफा तलाक के खिलाफ 19 जुलाई 2022 को हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की हुई है। डीएसपी ने 7 दिन के अंदर अपनी जांच पूरी करते हुए दोनों बैंक का रिकॉर्ड और डिबेंचर केस में लगाया है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *