Jalandhar News: जालंधर में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एजैंटों पर रहम दिखाने वाले SHO और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Canada News – जालंधर (Jalandhar) में करोड़ों रुपए की ठगी (Fraud) करने वाले ट्रैवल एजैंट (Travel Agent) को पकड़ने के बाद उनपर रहम दिखाने वाले दो पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी है। एक SHO और एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला बस स्टैंड (Jalandhar Bus Stand) के पास चल रहे फर्जी ट्रैवल एजैंट (Fake Travel Agent) और फर्जी दस्तावेज (Fake Visa) बनाने से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बस स्टैंड के पास ग्रीन पार्क (Green Park) की एक कोठी में पुलिस ने छापा मारकर कनाडा (Canada) भेजने के लिए तैयार किए जा रहे फर्जी दस्तावेज (Fake Visa) पकड़ा था। यहां कनाडा (Canada) समेत कई देशों का वीजा (Visa) लगवाने और फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट (Fake Marriage Certificate) बनाने का काम किया जा रहा था।

पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने छापा मारकर कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्रीन पार्क की इस कोठी में विदेश भेजने के लिए वीजा समेत पासपोर्ट और कई तरह के फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। पुलिस ने उस वक्त करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया था।

Canada Visa
Canada Visa

लोगों को शादी का झांसा देकर ठगा जाता

बताया जा रहा है कि जालंधर में स्थित इस दफ्तर से ही पूरे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और जम्म-कश्मीर के लोगों को ठगा जा रहा था। इस दफ्तर में मुख्य काम फर्जी शादी करवाने को लेकर था। जिसके संचालक कनाडा में बैठे थे। उन्होंने ये दफ्तर खोलकर टेलीकालिंग के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने और विदेशी लड़कियों से शादी करवाने के नाम पर ठगने का काम किया जा रहा था।

Fraud
Fraud

एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें ये बात सामने आई कि इस गिरोह ने कई लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रूपए लूटे जा चुके है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का संचालक कनाडा में रहता है और वह वहीं से इसको चलाता था।

दफ्तर में करीब 20 लोगों का स्टाफ

मिली जानकारी के मुताबिक इस दफ्तर में करीब 20 लोगों का स्टाफ था जो फोन कर लोगों को गुमराह करके उनसे पैठे ऐंठते थे। वहीं दूसरी इस मामले में जालंधर के कुछ ट्रैवल एजेंट का नाम भी पुलिस जाँच में सामने आ रहा है जिनकी तलाश की जा रही है।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

कई ट्रैवल एजैंट के नाम सामने आने पर पुलिस ने कुछ ट्रैवल एजैटों से रातोंरात करोड़ों रुपए ऐंठे। जबकि इस केस में महज दो लोगों की गिरफ्तारी दिखाकर मामले को पटाक्षेप करने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (Swapan Sharma IPS) को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एक SHO और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।

BN Real Estate
BN Real Estate

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *