Canada News: पंजाब की लड़की ने कनाडा में रोशन किया देश का नाम, हासिल किया ये मुकाम

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 21 Jun 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: पंजाब (Punjab) की युवती ने कनाडा (Canada) में देश का नाम रोशन किया है। दरअसल पंजाब की लड़की ने कनाडा की आर्मी (Canadian Army) में भर्ती होकर पंजाब के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है।

पंजाब पुलिस में होना चाहती थी भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फिरोजपुर की जसविंदर कौर ने कनाडा (Canada) की आर्मी में भर्ती होकर अपने गांव, जिले, प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि एक समय जसविंदर कौर पंजाब पुलिस में भर्ती होने का सपना था लेकिन अब कनाडा की फौज में शामिल हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है और लोग उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। जसविंदर ने परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थी। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कनाडा (Canada) में चली गई।

Canada News: पंजाब की लड़की ने कनाडा में रोशन किया देश का नाम, हासिल किया ये मुकाम
Jasvinder Kaur

लोग बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक दिन जसविंदर ने अपने मोबाइल में कनाडा सेना (Canadian Army) की भर्ती का फॉर्म देखा और उसे भर दिया। किस्मत ने उनका साथ दिया और उनका चयन कनाडा (Canada) की फौज में हो गया। गांव के लोग उनके घर में बधाई देने के लिए पहुंच रहे है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *