Ratan Tata Passed Away: पंजाब के उद्योग मंत्री द्वारा रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ratan Tata Passed Away: पंजाब (Punjab) के उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक “कीमती रत्न” खो दिया है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यहां जारी शोक संदेश में सौंद ने कहा कि रतन टाटा ने देश की आर्थिक मजबूती में विशेष योगदान दिया है और उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रतन टाटा अपनी सादगी, मेहनत और ईमानदारी के लिए लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि जानवरों के प्रति रतन टाटा के प्रेम और सहानुभूति को भी हमेशा याद रखा जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत के औद्योगिक क्षेत्र की इस महान शख्सियत के चले जाने से एक युग का अंत हो गया है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने टाटा परिवार के सभी सदस्यों और सगे-संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और दुख की इस घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *