Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को विश्व दृष्टि दिवस’ के अवसर पर किया जागरूक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts:‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ (बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित) के तहत इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड में दृष्टिबाधित तथा अंधेपन के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु तथा दृष्टि स्वास्थ्य के महत्व को बढ़ावा देने व अपनी आँखों की देखभाल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया गया।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

‘लव योर आइज़’ थीम पर आधारित साइंस क्लब के विद्यार्थियों ने दृष्टि स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए आँखों की जाँच, दृष्टि शिक्षा और दृष्टि स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर बनाए। उन्हें पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा अपनी आँखों की संभाल हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

साइंस के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को 1976 में सरकार द्वारा चलाए गए ‘राष्ट्रीय अंधता और दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम’ (एनपीसीबीवीआई) तथा वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन द्वारा चलाए गए विजन 2020 से अवगत करवाया गया। डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने बच्चों को आँखों की संभाल हेतु महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि आंँखों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए, अपने स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए, रेगुलर आँखों की जाँच करवानी चाहिए।

20 फार्मूले का अनुसरण करते हुए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फ़ीट दूर किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि स्क्रीन देखने के दौरान आँखों को आराम देने और लगातार स्क्रीन देखने से होने वाले नुकसान को रोकने में यह फॉर्मूला मदद करता है।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *