Punjab News: सैनी सभा की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी: मुंडिया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात राजस्व, पुनर्वास और आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने सैनी सभा गुरदासपुर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में सैनी सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान गुरदासपुर की नई दाना मंडी में कम्युनिटी सेंटर/सैनी भवन के निर्माण की मांग रखी। स.मुंडिया ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत करके इस मांग को पूरा कराने के लिए जोरदार सिफारिश करेंगे।

मुंडिया ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों की मांगों और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और अगर कम्युनिटी सेंटर या सैनी भवन का निर्माण होता है, तो सैनी समुदाय और गुरदासपुर के लोग अपने विभिन्न जनहित कार्य कर सकेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका ननिहाल गुरदासपुर जिले में है और उन्हें वहां कोई भी भलाई का काम करते हुए सबसे अधिक खुशी होगी।

इस मौके पर सैनी सभा के संरक्षक दर्शन सिंह सैनी, प्रधान बख्शीस सिंह सैनी, सचिव मलकीत सिंह सैनी और खजांची बलजिंदर सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री मुंडिया और पंजाब सरकार का उनकी मांग पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद किया।

BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *