GST Bogus Billing Scam: पंजाब में 700 करोड़ का फर्जी GST बिल काटकर सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना, 2 भाई गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
GST Scam in Punjab

डेली संवाद, लुधियाना। GST Bogus Billing Scam: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब (Punjab) में फर्जी जीएसटी (GST) बिलिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने फर्जी कंपनियां और फर्म बनाकर करीब 700 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग की। इससे सरकार को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का का चूना लगा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

पंजाब (Punjab) में जीएसटी (GST) की फर्जी बिलिंग मामले में डीजीजीआई (DGGI) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। डीजीजीआई की टीम ने 700 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी बिलिंग (Bogus Billing) जीएसटी (GST) धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान मनीष और अमित, निवासी गुरमुख सिंह कॉलोनी मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) के रूप में हुई है।

GST
GST

सरकार को लगाया 100 करोड़ का चूना

जानकारी के मुताबिक ये दोनों काल्पनिक/डमी फर्म बनाने और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के साथ 700 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग की श्रृंखला बनाने में मास्टरमाइंड थे। इस तरह सरकार को 100 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया गया।

जानकारी के मुताबिक ये दोनों भाई इन खातों से एक विशेष बैंक शाखा से नकदी निकालते थे। अब तक नकदी निकासी की कुल मात्रा 717 करोड़ से अधिक थी।आरोपियों ने अपनी धोखाधड़ी गतिविधियों को कबूल कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

GST-Scam-News
GST-Scam-News

फर्जी फर्मों और कंपनियों की जांच

डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम डमी संस्थाओं, फर्जी फर्मों की पहचान कर रही है और उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो फर्जी बिलिंग की धोखाधड़ी गतिविधि में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके तार कई शहरों में फैले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

BN Real Estate
BN Real Estate
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Daily Horoscope: आपका आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला, पुराने मित्र से होगी मुलाकात; जाने आज का राशिफ... Aaj ka Panchang: आज सोमवार का व्रत, व्रत को करने से विवाह में आ रही बाधा से मिलेगा छुटकारा; पढ़ें पंच... Jalandhar News: जालंधर में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, आसपास मचा हड़कंप GST Bogus Billing: पंजाब में GST की चोरी, सरकार को 2.77 करोड़ का चूना लगाया, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर... Punjab News: शहर के मशहूर होटल में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 11 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2.19 ला... Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह Jyoti Malhotra Youtuber: कौन है YouTuber ज्योति मल्होत्रा? पाकिस्तानी अफसर दानिश से क्या है संबंध? क... Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन ... Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह Punjab News: मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास स्थान पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों ...