Petrol-Diesel Price: कच्चे दाम में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की लपटें भले ही थोड़ी नरम पड़ी हैं, लेकिन कच्‍चे तेल में लगी आग आज भी भड़की हुई है। ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 80 डॉलर के आसपास पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इसका असर शुक्रवार को जारी कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी दिखा। आज देश में पूरब से लेकर पश्चिम तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। ज्‍यादातर शहरों में तेल की कीमतों में बढ़त दिख रही है।

Petrol-Diesel Price: कच्चे दाम में उछाल के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 29 पैसे सस्‍ता होकर 94.72 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 31 पैसे गिरा और 87.83 रुपये लीटर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पेट्रोल 1.30 रुपये महंगा होकर 106.77 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 1.22 रुपये चढ़कर 93.46 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल में उछाल

गुजरात के सूरत शहर में पेट्रोल 34 पैसे महंगा हुआ और 94.65 रुपये लीटर बिक रहा, जबकि डीजल 34 पैसे चढ़कर 90.34 रुपये लीटर हो गया है। कच्‍चे तेल (Crude Oil) की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 79.13 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 75.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
BN Real Estate
BN Real Estate
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *