Cricketer Yash Dayal: मशहूर क्रिकेटर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
physical abuse
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cricketer Yash Dayal Did Mental And Physical Abuse – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। गाजियाबाद (Ghaziabad) के इंद्रा पुरम में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हालांकि, इस शिकायती पत्र में क्रिकेटर का नाम नहीं है। गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा- ‘मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी क्रिकेटर यश दयाल ही है। अभी IGRS (ऑनलाइन शिकायत पोर्टल) से गाजियाबाद पुलिस को जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपी क्रिकेटर का बयान दर्ज किया जाएगा।’

Cricketer Yash Dayal Did Mental And Physical Abuse
Cricketer Yash Dayal Did Mental And Physical Abuse

CM योगी से गुहार लगाई

वहीं, यश दयाल के पिता ने कहा- शिकायत की खबरें झूठी हैं। इस लड़की हो हम जानते तक नहीं हैं। पीड़िता ने सोशल प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट लिखकर यूपी के CM आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया- यश दयाल (Yash Dayal) के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। उसका आरोप है कि यश उनके अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे।

14 जून 2025 को उसने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया और न्याय के लिए सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय का रुख किया। पीड़ित ने आरोपों के समर्थन में चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए हैं।

महिला द्वारा शिकायत

उन्होंने मामले में तेजी लाने और यश दयाल (Yash Dayal) को सजा दिलाने की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पर एक महिला द्वारा शिकायत की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लिखित में शिकायत नहीं मिली है। पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *