Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में मेले के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में धार्मिक मेले के दौरान गोलियां चली है जिसमें सरपंच सहित कई लोग घायल हो गए है।

दो अज्ञात हमलावरों ने शुरू की फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला (Batala) के नजदीकी गांव बोधे दी खुही में चल रहे एक धार्मिक समारोह में दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सरपंच समेत पांच घायल हुए हैं। वहीं एक हमलावर भी घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बताया जा रहा है कि गांव में एक दरगाह पर मेला चल रहा था। तभी दो युवक मेले में आए। दोनों के पास हथियार थे। जैसे ही गांव के सरपंच साबा ने उनसे उनकी पहचान पूछी तो आरोपियों ने अपने हथियार निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।

गोली लगने से आरोपी घायल

सरपंच ने भी अपने बचाव में गोली चलाई जिससे एक हमलावर घायल हो गया और मौके पर लोगों ने उसे दबोच लिया। इस फायरिंग में सरपंच समेत पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए है और एक आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *