Bhakra Dam Water Level: पंजाब के लिए खतरे की घंटी! भाखड़ा डैम में लगातार बढ़ रहा जलस्तर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Bhakra Dam Water Level: देश में इस समय मानसून (Monsoon) सक्रीय है जिसके चलते कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है और कई राज्यों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है।

कई लोगों की मौत

इसी के साथ पंजाब (Punjab) के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल के कई जिलों में बादल फट गए है और लैंडस्लाइड भी हो रही जिसके चलते कई घर और वाहन बह गए है। इसके साथ ही कई लोगों की मौत भी हुई और कई लापता हो गए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल के पहाड़ी इलाकों की नदियां उफान पर हैं, लेकिन हिमाचल के पहाड़ी इलाकों का बरसाती पानी दो भागों में बंट गया है, एक ब्यास नदी और दूसरी सतलुज।

डरने की कोई जरूरत नहीं

वहीं भाखड़ा बांध को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बीबीएमबी पहले पीछे से आने वाले पानी को स्टोर करेगा, अगर फिर भी पानी जमा हो रहा है या और पानी आने की संभावना है तो बीबीएमबी भाखड़ा बांध के फ्लड गेटों के माध्यम से कुछ प्रतिशत पानी छोड़ सकता है, लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति नजर नहीं आ रही है।

आज सुबह 6:00 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, भाखड़ा बांध का जलस्तर 1576.03 फीट है, जो अभी भी खतरे के निशान से करीब 100 फीट नीचे है। भाखड़ा बांध का अंतिम जलस्तर 1680 फीट है। भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील में पानी की आवक की बात करें तो आज 44534 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई है।



















Leave a Comment