Boat Accident: समुद्र में डूबी यात्रियों से भरी नाव, 4 लोगों की मौत और 38 लापता

Muskaan Dogra
2 Min Read
Indonesia Boat Accident
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, इंडोनेशिया। Boat Accident: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि समुद्र में नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौत और 38 लोग लापता हो गए हैं।

चार लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली द्वीप के पास लोगों को ले जा रही एक नौका के डूबने से चार लोगों की मौत हो गई, 38 लापता हैं और 23 लोग बच गए। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 53 यात्री और 12 यात्री चालक दल के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बताया जा रहा है कि ये जहाज पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से बाली के गिलिमानुक बंदरगाह जा रही थी, यह 50 किलोमीटर का सफर था। वहीं रवाना होने के करीब 30 मिनट बाद यह डूब गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

ढूंढने में हो रही परेशानी

KMP टुनु प्रतामा जया जहाज (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

बताया जा रहा है कि दो मीटर तक ऊंची लहरों के कारण बचाव दल को लोगों को ढूंढने में परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी का कहना है कि जब तक सभी लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *