Ramayana First Look: ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, VFX ने सबको कर दिया हैरान; फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट

Daily Samvad
3 Min Read
Ramayana First Look Out
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Ramayana First Look: लंबे इंतजार के बाद नितेश तिवारी की महान कृति ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आ गई। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप में दिखाए गए VFX ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर धनुष-बाण चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि रावण के रूप में यश भी उनके सामने जबरदस्त टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

कैसा है रामायण का फर्स्ट लुक?

वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ की गई है। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में खूब जच रहे हैं। उनका लुक और अंदाज देखकर लगता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं उन्होंने धनुष-बाण चलाना भी सीखा, ताकि उनकी एक्टिंग और असली लगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वीडियो में राम के साथ-साथ रावण की पहली झलक भी दिखाई गई है, जिसे साउथ के सुपरस्टार यश ने निभाया है। एक सीन में रणबीर और यश आमने-सामने दिखाई देते हैं, जो राम और रावण के बीच होने वाली बड़ी टक्कर को दर्शता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

कैसा है वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक?

हालांकि वीडियो में किसी भी किरदार का डायलॉग सुनने को नहीं मिलता, लेकिन इसका बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में किरदारों के डायलॉग, हावभाव और बॉडी लैंग्वेज पर गहराई से काम किया गया है।

फैंस ने की हॉलीवुड फिल्म से तुलना

वहीं फैंस भी इसकी पहली झलक पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रणबीर और यश के लुक ने जहां प्रशंसकों को प्रभावित किया, वहीं वीडियो में वीएफएक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

एक यूजर ने लिखा, “3000 करोड़ लोड हो रहे हैं…” दूसरे ने टिप्पणी की, “मास्टरपीस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” एक अन्य फैन ने लिखा,”हॉलीवुड इसके सामने कुछ भी नहीं है।” एक अन्य ने लिखा, “क्या पागलपन भरा वीएफएक्स है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “यह वह क्वालिटी है जिसके लिए तरसना चाहिए।”

फिल्म की कास्ट

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, रावण की भूमिका में यश, सीता की भूमिका में साईं पल्लवी, लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे और भगवान हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। पहली झलक दिखाने के बाद, रामायण की टीम 7 मिनट लंबी विजुअल शोरील दिखाएगी। इसे फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से कुछ समय पहले रिलीज किया जाएगा, जोकि दिवाली 2026 के आसपास होगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *