Haryana News: पुलिस ने मारा छापा, 55 जुआरी गिरफ्तार, 12 लाख कैश, 46 मोबाइल और 6 कारें बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Raid Jua
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, करनाल। Haryana News: मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड (CM Flying Squad) टीम ने छापा मारकर मौके से 55 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 12 लाख रुपए कैश, 46 मोबाइल, एक रिवाल्वर और 6 कारें बरामद हुई है। जुए का यह अड्डा हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में चल रहा था। आरोप है कि इसमें स्थानीय प्रशासन की भी मिलीभगत रही है।

मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने मारा छापा

जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के करनाल में मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वायड ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां पुलिस ने मौके से जुआ खेलते 55 जुआरी पकड़े। रेड के दौरान 500 और 100 रुपए के नोट जमीन पर बिखरे मिले। पुलिस कर्मचारियों को कैश गिनने में 1 घंटा लगा।

जुए के अड्‌डे में शराब पार्टी का भी पूरा इंतजाम था। पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद कीं। इसके अलावा बड़े टिफिन बॉक्स भी मिले, जिनमें पनीर, दाल मखनी, रोटियां भी परोसी जा रही थीं।

छापेमारी गुप्त रखी गई

खास बात यह है कि इस रेड की जानकारी को लोकल पुलिस और प्रशासन से पूरी तरह गुप्त रखा गया था। करनाल सीएम फ्लाइंग के साथ इस जॉइंट ऑपरेशन में सीएम फ्लाइंग पानीपत और सोनीपत के साथ-साथ पानीपत और करनाल सीआईडी टीमें भी शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

जुआरियों में पानीपत, करनाल, घरौंडा, यूपी और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। रेड करने पहुंचे डीएसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से मुख्य आरोपी रिंकू जुए का अड्डा चला रहा था, जो फरार है। पुलिस ने चार आरोपियों को रिमांड पर लिया है।

Tash Jua
Tash Jua

ये पकड़े गए घरौंडा के जुआरी

घरौंडा का रहने वाला रिंकू ही पूरे अड्डे को चला रहा था। इसके साथ ही घरौंडा के नीरज कुमार, रवि कुमार, रविन्द्र कुमार, किशन कुमार, रिंकू गर्ग, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, जयप्रकाश, राकेश पाल, देवी दयाल, अमित कुमार, सचिन शर्मा, विजय शर्मा, सुरेंद्र कुमार, रवि, नवीन निवासी गांव डिंगर माजरा और सेठी सिंह पकड़े गए हैं।

करनाल के 11 लोग पकड़े

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरियों में करनाल के विरेंद्र कुमार, शम्मी, रजनीश मितल, सन्नवर खान, संजय सैनी, सुरेंद्र उर्फ सिंदर, योगेश, संदीप सैनी, कृष्ण, सुरजीत सिंह और नवीन सिंह शामिल हैं।

पानीपत, UP और उत्तराखंड के ये लोग शामिल

पानीपत के अनिल, सन्नी, लविस, नीरज, रवि, काबुदीन, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, लव, मनीष, रोहित, गोरव, मनप्रीत गिल, इंद्रजीत, गगन, राकेश शर्मा, लेखराज, यशपाल, लखी कुमार, अनिल कुमार, संदीप, सतपाल, कृष्ण को पुलिस ने पकड़ा है। UP के जिला मुजफ्फरनगर का विनय और उत्तराखंड के जिला चम्पावत का अभिषेक भी पकड़ा गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *