Bahraich Violence: हाथों में लाठियां और तलवारें लेकर सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट सेवा भी बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बहराइच में बवाल बढ़ता जा रहा है। हिंसा में मारे गए रामगोपाल का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। मौके पर भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

लोग लाठी-डंडे और तलवारें लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन सभी लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के दूसरे दिन हालात बेकाबू हो गए हैं। मृतक रामगोपाल मिश्रा का शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच उपद्रवियों ने अस्पताल में आग लगा दी है। इसके अलावा होंडा बाइक शोरूम में भी आगजनी की गई है।

Bahraich Violence: हाथों में लाठियां और तलवारें लेकर सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट सेवा भी बंद

कई जगहों पर घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। भीड़ एक खास समुदाय के इलाके की ओर बढ़ गई है। कुछ खास समुदायों की दुकानों पर हमले हो रहे हैं। हालात को बिगड़ते देखते हुए एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को तुरंत बहराइच जाने के आदेश दिए, ज‍िसके बाद वह बहराइच पहुंचे।

बहराइच पहुंचते ही अम‍िताभ यश एक्‍शन में आ गए और प‍िस्‍टल लेकर उपद्रव‍ियों को खदेड़ा। इस दौरान उनका एक अलग ही रूप ही दिखाई दिया। एसटीएफ चीफ का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ है। एसटीएफ मुखिया पुलिस फोर्स के साथ बहराइच की सड़कों पर उपद्रवियों को दौड़ाते हुए नजर आए।

Bahraich Violence: हाथों में लाठियां और तलवारें लेकर सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट सेवा भी बंद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *