Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, कुख्यात आतंकी के 3 गुर्गों को लगी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjabi Actress Tania Father Fired News – पंजाब पुलिस और कुख्यात आतंकी के गुर्गों के बीच आज एनकाउंटर (Encounter) हो गया। मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, तीन बदमाशों को गोली लगी है। घायल अवस्था में तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक पंजाबी अभिनेत्री तानिया कंबोज (Punjabi Actress Tania) के पिता डा. अनिल जीत सिंह कंबोज पर हुए हमले के मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस (Punjab Police) और बदमाशों में एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के 3 गुर्गे घायल हुए हैं।

Punjabi actress tania father shot
Punjabi actress tania father shot

तीनों शूटर घायल

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आतंकी नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से तीनों शूटर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस कार्रवाई से टारगेट किलिंग की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। यह हमला दिनदहाड़े किया गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

Actress Tania Father Shot
Actress Tania Father Shot

क्लीनिक में घुसकर मारी थी गोली

आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) के मोगा जिले के कोट ईसे खां में 4 जुलाई को क्लीनिक में दवाई लेने आए युवकों ने डॉक्टर अनिल जीत कंबोज को गोली मारी गई थी। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद से पुलिस पर भी केस का दबाव बढ़ता जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गुरलाल, खुशप्रीत और गुरमन के रूप में हुई है। वे तरनतारन के रहने वाले हैं। डीजीपी गौरव यादव ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है।

आरोपियों से हथियार बरामद

पुलिस को आरोपियों से 2 पिस्टल (.30 बोर) के साथ 10 कारतूस, 1 पिस्टल (.32 बोर) के साथ 3 कारतूस व 1 कार बरामद हुई है। फतेहगढ़ पंजटूर पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि इस मॉड्यूल के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके।

सूत्रों से पता चला है कि तान्या के पिता को पहले मार्च तक पुलिस सिक्योरिटी भी मिली हुई थी। वहीं, पता चला है कि उन्हें पहले धमकियां भी आई थी। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *