Petrol-Diesel Price: मंगलवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: ग्‍लोबल मार्केट में जारी उठापटक का असर कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी बखूबी दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 70 डॉलर को छू गया है और इसका असर मंगलवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है।

कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि, दिल्‍ली और मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

डीजल भी 9 पैसे चढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे गिरकर 94.44 रुपये लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 1.09 पैसे नीचे आकर 87.51 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 17 पैसे गिरकर 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है।

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 69.13 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़त के साथ 67.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।



















Leave a Comment