Punjab News: गैंगस्टर जग्गू की भाभी एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में लिया एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जग्गू भगवानपुरिया की भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पहुंची थी एयरपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि लवजीत कौर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

बताया जा रहा है कि लवजीत कौर ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। बीते कुछ दिन पहले ही वह जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने भारत आई थीं। इसी बीच वह ऑस्ट्रेलिया वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी।

जारी हो चुका एलओसी

लवजीत कौर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एलओसी जारी हो चुका है, जिसके चलते पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार लवजीत कौर को बटाला में मारे गए गैंगस्टर गोरा बरियार की हत्या मामले में अरेस्ट किया गया है।



















Leave a Comment