Women Reservation: महिलाओं को दिया सरकार ने बड़ा तोहफा, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण

Muskaan Dogra
1 Min Read
Women Reservation
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Women Reservation: महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है जिसके चलते अब सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

डोमिसाइल पॉलिसी लागू

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) सरकार ने महिलाओं के लिए डोमिसाइल पॉलिसी लागू कर दी है। अब सरकारी नौकरियों में महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। बिहार की बाहर की महिलाओं को जनरल कैटेगरी में जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

पहले दूसरे राज्यों की महिलाओं को भी 35% आरक्षण का लाभ मिलता था। अब सिर्फ बिहार की महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 43 एजेंडों पर मुहर लगी है।

Nitish Kumar
Nitish Kumar

युवा आयोग के गठन की मंजूरी

बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *