Punjab News: पंजाब विधानसभा द्वारा पांच महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Vidhan Sabha Session
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: 16वीं पंजाब विधानसभा के 9वें सत्र के दौरान आज सदन ने पाँच महत्वपूर्ण विधेयकों को उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किया।

सर्वसम्मति से किया पारित

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार (Punjab Government) के प्रवक्ता ने बताया कि आज के सत्र के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रियात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर विधेयक, 2025 और सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी, मोहाली विधेयक, 2025 सदन में प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

प्रवक्ता के अनुसार स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टेब्लिशमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा पंजाब लेबर वेलफेयर फंड (संशोधन) विधेयक, 2025 सदन में पेश किए, जिन्हें भी विधान सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसी प्रकार स गुरमीत सिंह खुडियां ने “द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2025” सदन में प्रस्तुत किया, जिसे भी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *