Fauja Singh Passed Away: पंजाब के 114 साल के एथलीट फौजा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fauja Singh Passed Away
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Fauja Singh Passed Away: दुनिया के सबसे बुजुर्ग एथलीट फौजा सिंह (Fauja Singh) का निधन हो गया है। उन्होंने 114 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने दौड़ में कई रिकॉर्ड बनाए और फौजा सिंह दुनिया के पहले 100 वर्षीय एथलीट थे।

1 अप्रैल 1911 को हुआ था जन्म

फौजा सिंह (Fauja Singh) का जन्म 1 अप्रैल 1911 को जालंधर (Jalandhar) के ब्यास गाँव में हुआ था। यह क्षेत्र उस समय ब्रिटिश पंजाब का हिस्सा था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, फौजा सिंह शाम को अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वे घायल हो गए।

The oldest marathon runner Fauja Singh died at the age of 114 hit by a car  outside the house सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का 114 साल की उम्र  में निधन,
Fauja Singh Passed Away

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया यहां उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि उन्होंने पहली बार वर्ष 2000 में दौड़ लगाई थी। उस समय फौजा सिंह 92 वर्ष के थे। पुलिस ने उनके बेटे धरमिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PM मोदी ने जताया दुख

उनके निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। PM ने X पर लिखा- ‘फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे।’

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *