Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर हलके में दो आरओबी बनाने के लिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को सौंपा मांगपत्र

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil Rinku Meet Rail Minister Ashwani
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब भाजपा (BJP Punjab) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने जालंधर (Jalandhar) ससंदीय क्षेत्र के आदमपुर (Adampur) विधानसभा हलके में आते अलावलपुर (Alawalapur) और भोगपुर (Bhogpur) में रेलवे फाटक से हो रही लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान सुशील रिंकू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मांग पत्र सौंपते हुए इन दोनों रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Runku) ने बताया कि जालंधर (Jalandhar) संसदीय क्षेत्र के आदमपुर विधानसभा हलके में दो महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की तत्काल आवश्यकता है। अभी इन दोनों जगहों पर रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे फाटक बंद होने से घंटों जाम लगा रहता है। इसके लिए इन दोनों रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज का होना अत्यंत जरूरी है।

Sushil Rinku BJP Punjab
Sushil Rinku BJP Punjab

इन दो जगहों पर आरओबी की मांग

सुशील रिंकू ने बताया कि आदमपुर विधानसभा हलके के अलावलपुर में एल-जिंग नंबर ए -22 (L-Xing No. A-22 at Alawalpur) और भोगपुर में एल-जिंग नंबर एस -40 (L-Xing No. S-40 at Bhogpur) दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर रोज कई घंटे जाम लगा रहता है। लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इन दोनों रेलवे फाटक से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाना चाहिए।

Sushil Rinku
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को मांग पत्र सौंपते हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकू

रेलमंत्री ने दिया आश्वासन

सुशील रिंकू के मांगपत्र को स्वीकार करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोगपुर और अलावलपुर के रेलवे फाटक पर आरओबी बनाने का आश्वासन दिया। रेलमंत्री ने कहा कि इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार करने को कहेंगे, जिससे जरूरत के हिसाब से रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *