Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 250 सड़कें बंद, 112 लोगों की मौत, 1221 करोड़ का नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Flood in Mandi Himachal Pradesh News Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, शिमला। Himachal Weather News Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  में भारी बारिश और लैंड स्लाइड (Landslide in Himachal) के कारण भारी तबाही हुई है। लैंड स्लाइड के चलते 250 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिसे खोलने के लिए काम चल रहा है। वहीं, लाहौल स्पीति जिले के शिंकुला, बारालाचा व तंगलंगला दर्रों में शुक्रवार को हिमपात हुआ।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के इस जनजातीय जिले में जुलाई में तीसरी बार हिमपात हुआ है। जुलाई के पहले व दूसरे सप्ताह में हल्का हिमपात हुआ था। वहीं मंडी, शिमला सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई। प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन (Himachal Landslide) के कारण 250 सड़कें बाधित हैं।

Himachal Disaster
Himachal Disaster

ये जिले प्रभावित

जानकारी के मुताबिक मंडी जिले में 182, सिरमौर में 26, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 10, सोलन में छह, ऊना में तीन व चंबा में दो सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा 137 पेयजल योजनाएं बंद हैं। इनमें मंडी जिले में 113 व कांगड़ा में 18 योजनाएं प्रभावित हैं।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ की चेतावनी (Himachal Rain Alert) भी जारी की गई है। हालांकि, दो दिन मानसून कमजोर रहेगा। 19 और 20 जुलाई को प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

Flood in Mandi Himachal Pradesh
Flood in Mandi Himachal Pradesh

1221 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में वर्षा से अभी तक 1221 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। इसमें सबसे अधिक 546 करोड़ रुपये का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। जलशक्ति विभाग को 434 करोड़, बागबानी और कृषि को 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अब तक 112 की मौत

वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि 20 जून को मानसून की शुरुआत से 17 जुलाई तक लगभग 112 लोगों की जान जा चुकी है। 67 लोग बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में और 45 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *