Anmol Gagan Mann: अनमोल गगन मान से मिले AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, इस्तीफे पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Anmol Gagan Man with Aman Arora
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/खरड़। Anmol Gagan Mann News Update: पंजाब (Punjab) के खरड़ विधानसभा हलके की विधायक और सिंगर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) से आज उनके आवास पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने X पर अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी ने अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने लिखा कि पारिवारिक माहौल में मीटिंग हुई। मीटिंग में अनमोल गगन मान ने (Anmol Gagan Mann) कहा है कि वे पहले की तरह से पार्टी में रहकर लोगों की सेवा करती रहेंगी।

Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal
Anmol Gagan Mann with Arvind Kejriwal

लोगों की सेवा करती रहेंगी

आपको बता दें कि खरड़ हलके से विधायक अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) ने विधायक पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने X पर लिखा था कि उनका दिल भर गया है। अब राजनीति छोड़ रही हैं। आपको बता दें कि अनमोल गगन मान (Anmol Gagan Mann) पंजाबी सिंगर है, जो खरड़ से चुनाव लड़ी थी और अकाली दल के नेता को परास्त किया था।

अमन अरोड़ा द्वारा किया पोस्ट

Anmol Gagan Man with Aman Arora AAP
Anmol Gagan Man with Aman Arora AAP
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *