Punjab News: जसवीर सिंह गढ़ी ने वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल चीमा से की मुलाकात

Muskaan Dogra
1 Min Read
जसवीर सिंह गढ़ी ने वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल चीमा से की मुलाकात
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 159 शब्द|📅 31 Jul 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने आज राज्य के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) से मुलाकात की।

महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस दौरान उन्होंने राज्य की अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सरदार गढ़ी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी वित्त मंत्री को दी और आयोग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को न्याय की प्रक्रिया को और तेज़ व सुचारु बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि आयोग पर मौजूदा कार्यभार को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। सरदार गढ़ी ने बताया कि वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आयोग से संबंधित सभी मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *