British Sikh Man Stabbed: लंदन में सिख युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में चाकू मारकर युवक की हत्या
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लंदन। British Sikh Man Stabbed: विदेश से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में 30 वर्षीय सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की राजधानी लंदन (London) में एक 30 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह उर्फ गैरी के रूप में हुई है। यह घटना पूर्वी लंदन (London) के इलफोर्ड इलाके में हुई है।

British Sikh Man Stabbed
British Sikh Man Stabbed

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

लंदन (London) मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें लंदन एंबुलेंस सेवा से कॉल मिली थी कि एक आवासीय इलाके में झगड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गैरी को चाकू से घायल पाया गया।

मौके पर मौत

मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद गैरी की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सामने आया कि उसकी मौत बाईं जांघ पर चाकू लगने से हुई। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और अब वह लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में 5 जनवरी 2026 को सुनवाई तक हिरासत में रहेगा।

died
British Sikh Man Stabbed

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरदीप और अन्य आरोपी मृतक के परिचित थे। इस मामले में पुलिस ने एक 29 वर्षीय पुरुष और तीन महिलाओं (उम्र 29, 30 और 54 साल) को भी हिरासत में लिया है। सभी को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है और अब उन्हें अक्टूबर में फिर से बुलाया जाएगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *