War Against Drugs: 5 महीनों के अंदर 1000 किलो हेरोइन समेत 24,089 नशा तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War Against Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर चल रहे निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को पूरे पाँच महीने हो चुके हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 15,242 FIR दर्ज की हैं और 24,089 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही 1000 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

FIR
FIR

28 जिलों में प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही

इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत के बाद, पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी 28 जिलों में प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने को कहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अगुआई में एक 5-सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।

12.12 करोड़ रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त

पुलिस के विशेष महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जो इन अभियानों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1000 किलो हेरोइन के अलावा, पुलिस ने 344 किलो अफीम, 204 क्विंटल चूरा-पोस्त, 14 किलो चरस, 367 किलो गांजा, 6 किलो आइसीइ, 31.27 लाख नशीली गोलियां और 12.12 करोड़ रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त की है।

153वें दिन की कार्रवाई का विवरण देते हुए, विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.7 किलो हेरोइन, 2 किलो गांजा, 404 किलो चूरा-पोस्त, 4865 नशीली गोलियां और 2490 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है।

Police Raid
Police Raid

378 जगहों पर छापेमारी की

उन्होंने बताया कि 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 378 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 65 FIR दर्ज की गईं और 407 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम (इडीपी) लागू की है। इस रणनीति के तहत, पंजाब पुलिस ने 59 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी भी किया है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *