Canada-India Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार, भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, पंजाबियों को पड़ेगा बुरा असर

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada-India Relations
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 15 Oct 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India Relations: कनाडा (Canada) और भारत के रिश्ते लगातार बिगड़े जा रहे है जिसका नुकसान वहां रह रहे भारतीयों को भुगतना पड़ रहा है। कनाडा लगातार वहां के नियमों में बदलाव कर भारतीय छात्रों (Indian Students In Canada) की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

वहीं अब भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। भारत सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में, शनिवार, 19 अक्टूबर को रात 11:59 बजे या उससे पहले भारत छोड़ दिया जाए।

राजनयिकों पर बेबुनियाद आरोप लगाए

बता दे क इससे कुछ समय पहले भारत ने कनाडा में तैनात अपने राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया था। भारत सरकार ने कहा कि हमारे राजनयिकों पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए, जिस पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए यह फैसला लिया है।

Canada-India Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार, भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, पंजाबियों को पड़ेगा बुरा असर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बेतुके बोल ने रिश्ते को खतरे में ला दिया है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव चरम पर है। इससे पहले कनाडा ने भारत को पत्र लिखकर कनाडा में तैनात भारतीय राजनयिकों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर बेबुनियाद बताया था।

Canada-India Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार, भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, पंजाबियों को पड़ेगा बुरा असर

विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कनाडाई उच्चायुक्त को भी तलब किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। कुछ समय बाद भारत ने कनाडा में तैनात अपने राजनयिकों को सुरक्षा का हवाला देते हुए वापस बुलाने का फैसला किया।

Canada-India Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में आई दरार, भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, पंजाबियों को पड़ेगा बुरा असर

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *