Jalandhar News: जालंधर के 66 फुटी रोड के इस प्रापर्टी डीलर ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, खुद बन गया अरबपति, कईयों को बना दिया कंगाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 15 Oct 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में 66 फुटी रोड (66 Feet Road in Jalandhar) पर करोड़ों रुपए निवेश (Invest) करवा कर प्रापर्टी डीलर (Property Dealer) और बिल्डर्स (Builders) तो चांदी कूट रहे हैं, लेकिन निवेशकों को पैसा फंस गया है। प्रापर्टी (Property) में निवेश कर डबल मुनाफा का लालच देकर प्रापर्टी डीलरों ने जालंधर (Jalandhar) समेत पंजाब (Punjab) के एनआरआई (NRI) और लोगों का करोड़ों रुपए फंसा दिया। हालत यह है कि 66 फुटी रोड के प्रोजैक्टों में निवेश करने से अब लोग घबराने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

जालंधर (Jalandhar) के 66 फुटी रोड (66 Feet Road) पर कुकुरमुत्तों की तरह कमीशनबाज प्रापर्टी डीलरों ने दफ्तर खोल दिए। इन प्रापर्टी डीलरों ने बिल्डर्स और कालोनाइजरों से सांठगांठ कर करोड़ों रुपए कमाए, जबकि निवेशकों के पैसे डुबो दिए। ‘को’ नाम से शुरू होने वाले एक प्रापर्टी डीलर ने निवेशकों को एसे निचोडा कि कई निवेशक कंगाल हो गए।

Jalandhar News: जालंधर के 66 फुटी रोड के इस प्रापर्टी डीलर ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, खुद बन गया अरबपति, कईयों को बना दिया कंगाल

टोपीबाज ‘को’ नाम वाला प्रापर्टी डीलर

इस ‘को’ नाम वाले प्रापर्टी डीलर ने कई प्रोजैक्टों में लोगों के करोड़ों रुपए निवेश करवा कर लाखों रुपए कमीशन खाया। कमीशन खाने के बाद ये टोपीबाज ‘को’ नाम वाला प्रापर्टी डीलर खुद तो अरबपति बन गया, लेकिन निवेश करने वाले लोगों को कंगाल बना दिया।

इस ‘को’ नाम वाले प्रापर्टी डीलर ने 66 फुटी रोड के प्रोजैक्ट में निवेश के समय निवेशकों को बताया कि उनकी जमीन कुछ महीने में कोहिनूर बन जाएगी, जो उन्हें करोड़ों रुपए कमवा देगी, लेकिन हालत ये हो गए कि निवेशकों की जमीन के भाव कौड़ियों वाले हो गए, जबकि ये ‘को’ नाम वाला प्रापर्टी डीलर खुद अमीर बन गया।

Jalandhar News: जालंधर के 66 फुटी रोड के इस प्रापर्टी डीलर ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, खुद बन गया अरबपति, कईयों को बना दिया कंगाल

संपत्ति खरीदने से पहले 100 बार सोचना

66 फुटी रोड पर कुछ एक प्रोजैक्ट को छोड़ दें तो अन्य प्रोजैक्टों में लोगों के करोड़ों रुपए फंस गए हैं। हालत यह है कि इस रोड पर काले धन को खपाने के लिए कुछ लोग बिल्डर्स और कालोनाइजर बन गए। लेकिन अब इस रोड पर प्लाट, दुकान, मकान, प्लैट या अन्य संपत्ति खरीदने से पहले 100 बार सोचना, नहीं तो आपके पैसे भी डूब सकते हैं।

Jalandhar News: जालंधर के 66 फुटी रोड के इस प्रापर्टी डीलर ने निवेशकों की लुटिया डुबोई, खुद बन गया अरबपति, कईयों को बना दिया कंगाल
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *