डेली संवाद, बिहार। Bihar News: इन दिनों सोशल मीडिया पर ASI की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें पर वायरल हो रही है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
शराब की बोतल के साथ तस्वीरें वायरल
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) के जमुई के चरकापत्थर थाना में पदस्थापित एएसआई नौशाद रिजवी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें वह शराब की बोतल और गिलास में शराब जैसा पेय पदार्थ लिए हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एएसआई का हंसते हुए कैमरे की ओर गिलास दिखाना और बोतल पकड़कर उसे खोलना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वहीं अभी तक इस तस्वीरों की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह कब की है।
बनी चर्चा का विषय
इसके साथ ही वायरल तस्वीरें पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बन गई हैं। एक ओर पुलिस विभाग नशामुक्ति एवं शराबबंदी को लेकर सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसी पदस्थापित पुलिस अधिकारी की ऐसी तस्वीरें पुलिस की साख पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।









