डेली संवाद, पंजाब। Flood Alert: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से पंजाब (Punjab) में भी भारी नुकसान हो सकता है। भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पंजाब (Punjab) में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
सतर्क रहने की सलाह
बताया जा रहा है कि नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच गई हैं। प्रशासन लगातार सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। घग्गर नदी के आस-पास के इलाकों में सतर्क रहने की सलाह जारी की गई है। इस बीच, ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण आस-पास के खेत जलमग्न हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
होशियारपुर के धनोआ पत्तन गांव के पास भी पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि धुस्सी बाँध कई जगहों पर कमज़ोर है, अगर जलस्तर और बढ़ा तो इसके टूटने का ख़तरा है। पौंग बांध से लगातार 40,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे ब्यास नदी पर पड़ रहा है।
गांवों के लोग चिंतित
इसके साथ ही ब्यास नदी के किनारे बसे होशियारपुर और गुरदासपुर के गांवों के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी का घेरा 1 दिन में 40 मीटर से ज्यादा बढ़ गया है।









