DIPS News: DIPS IMT के होनहारों ने अप्रैल 2025 की यूनिवर्सिटी परीक्षा में किया कमाल

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुके DIPS Institute of Management and Technology (DIPS IMT) ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब समर्पण, गुणवत्ता और मार्गदर्शन का सही तालमेल होता है, तो परिणाम अवश्य ही ऐतिहासिक होते हैं।

संस्थान की शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया

आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला द्वारा अप्रैल 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें DIPS IMT के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने 8.50 से 9.00 SGPA और 20 विद्यार्थियों ने 8.00 से 8.50 SGPA प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक श्रेष्ठता को सिद्ध किया।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

शिक्षा में गुणवत्ता का पर्याय बन चुका DIPS IMT संस्थान न केवल परिणामों में, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता में भी समान रूप से विकास करता है। यही कारण है कि हर वर्ष यहां से निकलने वाले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करते हैं।

कई विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से

अकादमिक उत्कृष्टता के सितारे – नाम जिन्होंने रचा इतिहास: यह सफलता केवल अंक प्राप्त करने की नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और संकल्प की कहानी है। इनमें से कई विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी सपनों को उड़ान दी।

इस अवसर पर DIPS Chain के माननीय प्रबंध निदेशक तरविंदर सिंह, CAO रमनिक सिंह, CAO जशन, CEO मोनिका मण्डोत्रा एवं जनरल मैनेजर राजीव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व

प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू एवं डायरेक्टर डॉ. के. के. हांडू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास, ज्ञान और कौशल का भी प्रतीक है। DIPS IMT अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *