Punjab News: पंजाब भर में बिना रुकावट चलेंगी बसें, ट्रांसपोर्ट यूनियन ने वापस ली हड़ताल

Daily Samvad
1 Min Read
strike
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पंजाब द्वारा अपनी मांगों के संबंध में घोषित की गई हड़ताल (Strike) परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) के आश्वासन के बाद वापस ले ली गई है।

Laljit Singh Bhullar
Laljit Singh Bhullar

पंजाब सरकार भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही

यह जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री भुल्लर ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए सरकारी बस सेवाएं बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से चलेंगी और किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों की भलाई के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया

उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन के सदस्यों को उनकी जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ प्रदेश की जनता के हितों का भी पूरा ध्यान रखेगी।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *