Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Notorious Club Jalandhar: जालंधर के नोटोरियस क्लब मारपीट केस में टैबी-सैहबी और बंटी फरार, सामने आया नया कनेक्शन

    Notorious Club Jalandhar: जालंधर के नोटोरियस क्लब मारपीट केस में टैबी-सैहबी और बंटी फरार, सामने आया नया कनेक्शन

    Daily SamvadBy Daily Samvad9 August, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Notorious Club Jalandhar: जालंधर के नोटोरियस क्लब मारपीट केस में टैबी-सैहबी और बंटी फरार, सामने आया नया कनेक्शन
    Notorious Club Jalandhar News
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Notorious Club Jalandhar: जालंधर के सबसे चर्चित हाई प्रोफाइल केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। जालंधर में 5 अगस्त की देर रात हुए नोटोरियस क्लब (Notorious Club) विवाद ने पूरे शहर में हलचल मचा दी। घटना रात करीब 2:30 बजे की है। आरोप है कि ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे और भतीजे पर कुछ युवकों ने बोतलों से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया।

    यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

    जालंधर (Jalandhar) की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur IPS) ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश के अब इस मामले में थाना नंबर चार की पुलिस ने चार आरोपियों टैबी भाटिया, सैहबी भाटिया, बंटी चावला और एक अन्य युवक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

    Notorious Club Jalandhar
    Notorious Club Jalandhar

    नशे की हालत में क्लब में हंगामा

    आपको बता दें कि जालंधर के लाजपत नगर में स्थित नोटोरियस क्लब (Notorious Club) में 5 अगस्त की रात बड़ा हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ युवकों ने नशे की हालत में ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) के मालिक त्रिवेणी मल्होत्रा के बेटे और भतीजे पर बुरी तरह हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनके सिर में फ्रैक्चर हो गया। यह पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

    घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और पंजाब आबकारी विभाग ने क्लब पर देर रात तक शराब परोसने का आरोप लगाकर चालान किया। इसके साथ ही नोटोरियस क्लब (Notorious Club) को अगले आदेश तक सील कर दिया गया और उसका लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया। इस घटना के बाद आरोपी शहर के कुछ राजनीतिक लोगों से मदद और समझौता करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

    Notorious Club में मारपीट की CCTV फुटेज

    नोटोरियस हंगामे का बड़े होटल से कनेक्शन?

    नोटोरियस (Notorious Club) में हुए हंगामे का कनेक्शन शहर के एक बड़े होटल से जुड़ रहा है। जानकार के बताते हैं कि कुछ साल पहले शहर के एक बड़े होटल में हुए हंगामे और 5 अगस्त को नोटोरियस में हुए हंगामे में एक बात कॉमन है। दरअसल कुछ साल पहले बड़े होटल में एक पार्टी के दौरान गोली चली थी और वह गोली एक शख्स को लगी थी। अब इसमें कॉमन चीज़ यह है कि वह गोली जिस शख्स को लगी थी, वह टैबी भाटिया के पिता हैं जो नोटोरियस में हुई मारपीट में शामिल आरोपियों में से एक है।

    इससे भी बड़ा क्लाईमैक्स यह है कि वह गोली कथित तौर पर जिस शख्स की रिवाल्वर से चली थी, वह क्लब के मालिक का पिता बताया जा रहा था। कुल मिला कर नोटोरियस में हुए हंगामे के बाद हाई प्रोफाइल तबके में एक बड़े होटल में हुए हंगामे की याद ताजा हो गई है। फिलहाल पुलिस नोटोरियल क्लब में के आरोपियों की तलाश कर रही है।



















    No related posts.

    Jalandhar News News Update Notorious Club Notorious Club Jalandhar Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleVisa Free Countries: थाईलैंड समेत इन देशों में घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
    Next Article Fraud Travel Agent: इंग्लैंड भेजने के नाम पर एक ट्रैवल एजेंट ने ठगे 40 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.