Punjab News: मुख्यमंत्री ने 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

Daily Samvad
3 Min Read
The Chief Minister approved the construction of 13400 km of link roads at a cost of Rs 2436.49 crore
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए आज एक बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों को 2436.49 करोड़ रुपए की लागत से 13400 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों (Roads) के निर्माण के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लिंक सड़कें लोगों तक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति के साथ-साथ उनके आने-जाने के लिए भी बहुत सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि ये लिंक सड़कें राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी और ग्रामीण निवासियों के लिए अत्यधिक लाभकारी होंगी।

भगवंत सिंह मान ने इन सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि 6 साल गुजर जाने के बाद भी इनमें से कई सड़कों की अनदेखी की गई है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

लोगों को पूरा लाभ मिल सके

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर क्रमबद्ध करके बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सड़कों की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि इन सड़कों के निर्माण पर हर एक पैसा समझदारी से खर्च किया जाए।

नया रूप देने का निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यभर में इन ग्रामीण लिंक सड़कों को चौड़ा, मजबूत और उन्नत करके सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस सड़क नेटवर्क के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी

भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना को आवंटित करते समय इसकी उच्च गुणवत्ता के साथ-साथ आवंटित किए गए हर एक पैसे का सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों पर उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस तकनीक से लोगों का पैसा बचेगा और साथ ही सड़कों के निर्माण कार्यों में क्रांति आएगी।

Punjab News: मुख्यमंत्री ने 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी
Punjab News: मुख्यमंत्री ने 13400 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण को दी मंजूरी
















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *