Independence Day: पंजाब में 1600 नए पुलिसकर्मी की होगी भर्ती, आजादी दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Independence Day Punjab LIVE Photos Video Update: पंजाब सरकार (Punjab Government) का स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समागम फरीदकोट (Faridkot) में हुआ। फरीदकोट में सीएम भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में 80 प्रतिशत कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि यहां लाशों से भरी रेलगाड़ियां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह आज़ादी हमें बहुत महंगी पड़ी है। अब भाईचारा बनाए रखने के लिए मैं अंतिम सांस तक मेहनत करूंगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई के तहत हम नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू कर रहे हैं।

Punjab CM Bhagwant Singh Mann
Punjab CM Bhagwant Singh Mann

1,600 नए पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि अब 1 किलोग्राम हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मी को 1.20 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। अब एनडीपीएस मामलों की जांच हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी जा रही है। 1,600 नए पुलिस मुलाजिमों की भर्ती की जा रही है। हालांकि, पहले इन पदों पर तैनात मुलाजिमों को प्रमोशन दिया जाएगा।

पंजाब नंबर वन होगा, तभी देश नंबर वन बनेगा

मुख्यमंत्री (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि पंजाब को नंबर वन बनाए बिना देश नंबर वन नहीं बन सकता। हर कुर्बानी के लिए पंजाबी तैयार हैं, चाहें अनाज पैदा करना हो, बॉर्डर पर मोर्चा संभालना हो या खेलों में आगे बढ़ना हो। पंजाब की चमक फीकी नहीं पड़ने देनी है। सभी को इसकी तरक्की के लिए मिलकर काम करना होगा।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

1 किलो हेरोइन पकड़ने वाले को 1.20 लाख इनाम

नशा तस्करी से जुड़े NDPS मामलों में अब नई रिवॉर्ड पॉलिसी लागू की जा रही है। इसके तहत, 1 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को 1.20 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इनकी जांच अब हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी जा रही है, जो पहले एएसआई के पास होती थी।

पुलिस महकमे में नई भर्तियां होगीं

इसके अलावा, CM ने बताया कि पुलिस महकमे में 1600 नई पोस्ट भरी जाएंगी। इनमें 150 इंस्पेक्टर, 450 सब-इंस्पेक्टर और 1,000 कॉन्स्टेबल के पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसके बाद नई भर्ती की जाएगी।

Bhagwant Singh Mann
Bhagwant Singh Mann

स्कूलों में नशे के विरुद्ध सिलेबस शुरू किया

सीएम (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि 3,068 स्कूलों में युद्ध स्तर पर नशों के विरुद्ध सिलेबस शुरू किया गया है। 8 लाख युवाओं को यह सिलेबस पढ़ाया जाएगा। इसमें नशे से कैसे बचना है, इस बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। हम चाहते हैं कि जो लोग नशे में लगे हैं, उन्हें सुधारा जाए और नई पीढ़ी को नशे से बचाया जाए।

देश पर मिटने वालों में 80% पंजाबी

CM मान बोले- आजादी हासिल करने के लिए बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ा। इसमें हमारे गुरुओं ने भी शहादत दी। देश के लिए जान न्योछावर करने वालों में 80 प्रतिशत पंजाबी हैं। बंटवारे का दर्द भी पंजाबियों को सहन करना पड़ा। जब खून से भरी ट्रेनें आई थीं। 10 लाख से अधिक मौतें हुईं। यह आजादी हमें बहुत मंहगी पड़ी है।

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और कारगिल युद्ध के हीरोज को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान आर्म्ड पुलिस फोर्स की टुकड़ी भी शामिल हुई। सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 हस्तियों और पुलिस मुलाजिमों को सम्मानित किया।



















Leave a Comment