Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पर नितिन कोहली ने AAP नेताओं के साथ काटा केट

Daily Samvad
5 Min Read
अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटते नितिन कोहली व अन्य
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Arvind Kejriwal Birthday: आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) के कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और AAP सुप्रीमो, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इसके अलावा शक्ति नगर के भगवान वाल्मीकि आश्रम में हवन यज्ञ करवाया, दिव्य ज्योति संस्थान में केक काटा औऱ अपाहिज आश्रम में फल वितरित किए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की और समारोह को यादगार बनाया।

अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटते नितिन कोहली व अन्य
अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर केक काटते नितिन कोहली व अन्य

केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी

इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने यह साबित किया कि सत्ता का असली मकसद जनता की सेवा है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ। आप सुप्रीमो के रूप में उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति के केंद्र में रखा और हर घर तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचाईं।

उनके नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया कि ईमानदार राजनीति संभव है। आज उनके जन्मदिन पर, मैं अपने कार्यालय से यह संकल्प दोहराता हूँ कि पंजाब की धरती पर भी उनके विज़न को पूरी ताक़त के साथ उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन से पूरा पंजाब हसता रहे, बसता रहे और तंदरुरत रहे।

राजनीति में बड़ा बदलाव लाया

मेयर वनीत धीर ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को यह संदेश दिया कि आम आदमी ही लोकतंत्र की असली ताक़त है। दिल्ली में उनके काम आज पूरे भारत के लिए एक जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने दिखाया कि जनता से सीधे जुड़कर और सादगीपूर्ण जीवन जीकर भी राजनीति में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता
अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता

उनका नेतृत्व हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। नितिन कोहली के कार्यालय में आयोजित यह समारोह इस बात का प्रतीक है कि हम सभी उनके विचारों के प्रति निष्ठावान और समर्पित हैं।”

नया इतिहास रचा

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राजनीति को जनता-केंद्रित बनाकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने यह साबित किया कि भ्रष्टाचार-मुक्त और विकास-प्रधान शासन न सिर्फ़ संभव है, बल्कि जनता का अधिकार भी है।

उनकी नीतियों ने यह विश्वास दिलाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ किसी उपकार नहीं बल्कि हर नागरिक का हक़ हैं। पंजाब सरकार भी उन्हीं की सोच से प्रेरित होकर लोगों को राहत पहुँचा रही है।

अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता
अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर हवन करते नितिन कोहली व AAP नेता

केक काटने की रस्म अदा की

आज नितिन कोहली के कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी ने यह संदेश साफ़ कर दिया कि केजरीवाल का विज़न पंजाब में भी मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम के अंत में नितिन कोहली के कार्यालय में केक काटने की रस्म अदा की गई। मिठाइयाँ बाँटी गईं और कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के बीच आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दीर्घायु होने की कामना की। पूरा कार्यालय देशभक्ति और उत्साह के नारों से गूँज उठा।

ये लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री महिंदर भगत, मेयर वनीत धीर, जिला प्रधान और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल, पंजाब एग्रो चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, अग्रवाल वेल्फेयर बोर्ड चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल, जिला महिला विंग प्रधान शोभा भगत, सुभाष शर्मा, जतिन गुलाटी, अजय चोपड़ा, राजीव गिल, मनीष शर्मा, सोनू चढ़्डा, विपन सभ्रवाल, कमल अग्रवाल मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *