Jalandhar News: शहर में मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे सरेआम चल रहा है हुक्का बार, स्कूल-कालेज के छात्र हैं ग्राहक, पुलिस खामोश

Daily Samvad
3 Min Read
Hookah Bar in Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Hookah Bar in Jalandhar News – शहर में कई जगहों पर सरेआम अवैध रूप से हुक्का बार (Hookah Bar) चलाया जा रहा है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। मकसूदां पुलिस थाने (Maqsudan Police Station) से चंद कदम दूर फ्लाईओवर के नीचे सरेआम हुक्का बार (Hookah Bar) चल रहा है। यहां आसपास के कई स्कूल और कालेज के छात्रों को नशे की दलदल में धकेला जा रहा है। इन छात्रों से हुक्का पीने के लिए 1 हजार रुपए लिए जा रहे हैं, इसके साथ ही अंदर ड्रग्स का भी धंधा किया जाता है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मकसूदां (Maqsudan) फ्लाईओवर के नीचे सरेआम एक नहीं दो हुक्का बार (Hookah Bar) चल रहा है। इसके संरक्षक राजनीति से जुड़े कुछ लोग हैं। यहां से पुलिस हर महीने अपना हिस्सा लेती है, बदले में छात्रों को नशे की दलदल में धकेलने की खुली छूट दे रही है। पुलिस और नेता ने मिलकर चंद रूपयों के लिए मकसूदां के आसपास कई स्कूल और कालेज के छात्रों को नशे की लत लगवा रहे हैं।

Hookah Bar in Jalandhar News
Hookah Bar in Jalandhar News

हुक्के के साथ साथ ड्रग्स भी

मकसूदां प्लाईओवर के नीचे सरेआम चल रहे हुक्का बार (Hookah Bar) में छात्रों को अंदर हुक्के के साथ साथ ड्रग्स भी दिया जा रहा है। अधिकतर छात्र स्कूल हैं, जिनकी उम्र भी 18 साल के कम है, लेकिन यहां पैसे के लिए हुक्का बार (Hookah Bar) के संचालक छात्रों को नशे में धकेल रहे हैं। इस हुक्का बार से आसपास की कालोनियों के लोग बहुत परेशान हैं। अकेले मकसूदां फ्लाई ओवर के नीचे ही नहीं, शहर में कई जगहों पर हुक्का बार चलता है।

Hookah Bar
Hookah Bar

यहां भी चलता है हुक्का बार

सूत्र बताते हैं कि माडल टाउन, अर्बन एस्टेट और बस अड्डे के पास भी हुक्का बार (Hookah Bar) सरेआम चलता है। पुलिस को बाकयदा हर महीने मोटी फीस जाती है। पुलिस अपनी फीस लेकर छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर रही है। मकसूदां में चल रहे हुक्का बार को बंद करवाने के लिए आसपास की कालोनियों के लोगों ने पुलिस कमिश्नन धनप्रीत कौर से मांग की है कि हुक्का बार बंद करवा कर छात्रों को नशे की दलदल से बचाया जाए। (जल्द पढ़ें – ‘कालू लाटरी’ वाले ने शुरू किया हुक्का बार का काला धंधा)

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *