Punjab News: पंजाब में बाढ़ को लेकर सरकार अलर्ट, अफसरों और कर्मचारियों को 24 घंटे हेडक्वार्टर पर रहने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
order
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: हिमाचल प्रदेश (Himachal) और पंजाब (Punjab) में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पंजाब सरकार (Punjab Govt) लोगों की सुरक्षा के लिए कई एहतियाती कदम उठा रही है।

Flood Alert In Punjab
Flood In Punjab

RRT टीम का गठन किया गया

इसी के तहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के सीनियर मेडिकल ऑफिसर द्वारा एक आपदा प्रबंधन और RRT टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस संबंध में टीम के सदस्यों की सूची और उनके फ़ोन नंबर बाकायदा जारी किए गए हैं। इन कर्मचारियों को 24 घंटे फ़ोन पर ड्यूटी पर रहने को कहा गया है, यानी आपात स्थिति में इन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। इसके अलावा, अस्पताल में एक आपातकालीन वार्ड आपदा प्रबंधन तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आवश्यक दवाइयां और अन्य उपकरण भी तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *