Punjab News: पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें

Muskaan Dogra
2 Min Read
Elections
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 19 Aug 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

पंचायत मतदाता सूचियों को अपडेट करने का निर्देश

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 5 अक्टूबर तक चुनाव कराने की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। राज्य चुनाव आयोग ने सभी उपायुक्तों को 3 मार्च 2025 को प्रकाशित पंचायत मतदाता सूचियों को 1 सितंबर 2025 की पात्रता तिथि के अनुसार अपडेट करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूचियों का प्रारूप 19 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 20 से 27 अगस्त तक मतदाता सूचियों पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावे और आपत्तियों का निपटारा एक सितंबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची तीन सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी उपायुक्तों-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर जिला परिषदों और पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1 सितंबर तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को चुनाव में भाग लेने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *