Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Rekha Gupta, CM Delhi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi CM Rekha Gupta Slap Attack Video Update: राजधानी दिल्ली (Delhi) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली (Delhi) में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर अचानक हमला हुआ है। एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश की। यह हमला सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुआ।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

दिल्ली (Delhi) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पर सीएम आवास में हमले की कोशिश हुई। यहां जनसुनवाई हो रही थी, तभी हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया है।

Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta

सीएम को थप्पड़ मारा

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा- 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने सीएम को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।

Rekha Gupta Become Delhi Chief Minister
Rekha Gupta Become Delhi Chief Minister

रेखा गुप्ता पिछले साल सीएम बनीं

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। सीएम बनने से पहले वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *