Punjab News: पंजाब में दिन दहाड़े किराना कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट, चोरी और हत्या के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के डेरा बाबा नानक में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने किराना स्टोर के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

बताया जा रहा है कि रवि जब अपने घर के गेट के बाहर पहुंचे और कार से उतरने वाले थे, तभी गुरुद्वारा चौला साहिब की ओर से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 महीना पहले आई थी फिरौती की कॉल

मिली जानकारी के अनुसार रवि को करीब 1 महीना पहले फिरौती की कॉल भी आई थी। पुलिस ने उसे दो सुरक्षा कर्मी भी दिए थे लेकिन हादसे के समय दोनों सुरक्षा कर्मी उसके साथ नहीं थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *