TikTok News: भारत में क्या फिर से शुरू हो रहा है TikTok App? जाने इस खबर की पूरी सच्चाई

Daily Samvad
3 Min Read
TikTok
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। TikTok News Update: भारत में टिकटॉक (TikTok) को लेकर बड़ खबर सामने आ रही है। भारत सरकार ने चीनी इंटरनेट मीडिया (Chinese Internet Media) प्लेटफार्म टिकटॉक (TikTok) को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

कुछ लोगों द्वारा अपने डेस्कटाप ब्राउजर पर टिकटॉक वेबसाइट एक्सेस करने के बाद इसे अनब्लॉक किए जाने से जुड़ी खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार देर रात बताया कि भारत सरकार ने टिकटॉक (TikTok) को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसा कोई भी बयान या खबर झूठी और भ्रामक है।

tiktok
tiktok

टिकटॉक, समेत 59 एप ब्लॉक

आपको बता दें कि जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बाद सरकार द्वारा ब्लॉक किए गए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों में टिकटॉक (TikTok) भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

शुरुआत में टिकटॉक (TikTok), यूसी ब्राउजर (UC)और शीन सहित 59 एप को ब्लॉक किया गया था। बाद में पबजी (PUBG) सहित और भी एप को सरकार ने ब्लॉक कर दिया। सरकारी आदेश के अनुसार सभी प्लेटफार्म पर प्रतिबंध जारी है।

TikTok App Ban
TikTok App Ban

2020 से है बैन

जून 2020 में जब भारत सरकार ने TikTok और 58 दूसरे चाइनीज ऐप्स को बैन किया था, तो ये घोषणा बिना किसी वार्निंग के की गई थी। इससे भारत के 20 करोड़ एक्टिव TikTok यूजर्स अचानक प्लेटफॉर्म से कट गए।

सरकार ने TikTok को ‘डेटा प्राइवेसी’ और ‘नेशनल सिक्योरिटी रिस्क’ बताते हुए ब्लॉक करने का फैसला लिया था। तब से अब तक यह ऐप भारत के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक में बंद है।

India-China Relations
India-China Relations

भारत-चीन रिश्तों पर फोकस

भारत-चीन संबंधों में हालिया सुधार वापसी की अटकलों को और हवा दे रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की नई दिल्ली की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठकें शामिल थीं।

दोनों पक्षों ने ‘स्पष्ट और रचनात्मक’ बातचीत के महत्व पर जोर दिया। इस महीने के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री की चीन यात्रा बेहतर संबंधों का संकेत हो सकती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *