Jalandhar News: जालंधर में आज बंद रहेंगे ये रास्ते, घर से निकलने से पहले पढ़ ले जरूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर (Jalandhar City) में आज कई रोड ट्रैफिक (Traffic) के लिए बंद रहेंगे। कई रूट को डायवर्ट किया गया है। महाऋषि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही नए रूट जारी किए गए हैं। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के 22 प्वाइंट से रास्ते डायवर्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका की इन Universities में कम पैसों में करें पढ़ाई, यहां जाने सब कुछ

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने हैल्प लाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस अनुसार अली मोहल्ला से भगवान वाल्मीकि चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डाहोशियारपुर चौक, अड्डाटांडा, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी से होते हुए बस्ती अड्डा भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में सम्पन्न होगी।

ये रूट किए गए डायवर्ट

शोभायात्रा में भारी गिनती में श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है जिसके चलते यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने जो रास्ते डायवर्ट किए हैं जिनमें नकोदर चौक, स्काइलार्क चौक, श्री राम चौक, नामदेव चौक, शास्त्री मार्कीट चौक, मोड़ प्रतापबाग, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबाल चौक आदि शामिल है।

शोभायात्रा के रुट पर सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कमिश्नरेट पुलिस ने अनुरोध किया है कि शोभायात्रा के रूट पर कोई भी वाहन लेकर न आए ताकि व्यवस्था बनी रहे।



















Leave a Comment