Punjab News: पंजाब में भाजपा प्रधान गिरफ्तार, कई नेताओं को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) के नेताओं की गिरफ्तारी जारी है। आज पुलिस ने एक और भाजपा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा प्रधान अपने वर्करों के साथ कैंप लगाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर डाटा चोरी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लगाए जा रहे कैंपों पर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने एतराज जताया है। यहां तक कि डाटा चोरी का आरोप भी लगाया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने आज (रविवार) को भी कैंप लगाने का फैसला लिया है।

आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता
आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा नेता

भाजपा प्रधान गिरफ्तार

इसी बीच आज जैसे ही मलोट में भाजपा प्रधान सतीश अजीजा कैंप लगाने जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उनके साथ कुछ और नेताओं को पुलिस थाने लेकर गई। दूसरी तरफ भाजपा आज 9 जिलों में ये कैंप लगाने का फैसला किया है।

भाजपा का कहना है कि इन कैंपों में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें रजिस्टर किया जाएगा। गत तीन चार दिनों से कैंप का मामला गर्माया हुआ है। भाजपा का कहना है कि हम मई से कैंप लगा रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी को भाजपा राजपुरा रैली से इस बारे में पता चला। इसके बाद पंजाब सरकार डरी हुई है।

भाजपा यहां लगा रही है कैंप

  • सुजानपुर, जिला पठानकोट
  • मुकेरियां, जिला होशियारपुर
  • महल कलां, जिला बरनाला
  • सरदुलगढ़, जिला मानसा
  • मलोट, जिला मुक्तसर
  • बल्लुआना, जिला फाजिल्का
  • मुल्लांपुर खेड़ा, जिला मोहाली
  • सनौर, जिला पटियाला
  • रोपड़, जिला रोपड़

डाटा चोरी कैसे हो सकता है?

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोई किसी का पर्सनल डाटा, फोन, पैन, वोटर और आधार कार्ड कैसे ले सकता है। यह जनता की निजता का उल्लंघन है।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आप सरकार की नीतियां गरीबों की मदद करने में रोड़ा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि नाम तो भगवंत मान का सामने आता है, लेकिन असल में यह फैसला मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की ओर से लिया गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *